फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father-in-law recorded audio of honeymoon in mobile

Moradabad News: सुहागरात को ससुर ने मोबाइल में रिकार्ड की ऑडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law recorded audio of honeymoon in mobile
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में ससुर ने सुहागरात पर अपने बेटे और बहू के कमरे में मोबाइल फोन छिपाकर रख दिया और रिकार्डिंग के जरिये बातें रिकार्ड कर लीं। आरोप है कि ससुर ने ऑडियो के जरिए बहू को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बहू ने विरोध किया तो आरोपी ने ऑडियो मोहल्ले के अन्य लोगों और रिश्तेदार को सुना दी। आरोप है कि जब पति से इस मामले की शिकायत की तो उसने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को उसकी शादी मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक हुई थी। युवती का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। बावजूद इसके मां ने शादी में दान दहेज दिया। जिसमें छह लाख रुपये खर्च किए। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने सुहागरात पर कमरे में मोबाइल छिपाकर रख दिया और बातें रिकॉर्ड कर ली थीं। ससुर ने रिकॉर्डिंग मोहल्ले में कई लोगों को सुनवाई। महिला ने जानकारी होने पर विरोध किया तो ससुर ने परिवार को जान से मरने की धमकी देकर चुप करा दिया था। इसके अलावा आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। पति से शिकायत की तो उसने उसने भी युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर दबाव बनाने लगा कि वह अपने मायके से बाइक लेकर आए। 20 फरवरी 2022 को पति ने बाइक नहीं मिलने पर उसे घर से निकाल दिया। फिर युवती अपने मायके में रहने लगी।
विज्ञापन

उसने बताया कि 4 सितंबर 2022 को पति शराब के नशे में उसके मायके में आ गया और तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed