फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father-in-law commits rape, husband divorces wife; case registered against seven.

Moradabad News: ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक, सात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law commits rape, husband divorces wife; case registered against seven.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने पति पर तीन तलाक देने के आरोप की शिकायत एसएसपी से की थी। उनके आदेश पर पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका निकाह 16 नवंबर 2025 को बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव ठाठ जट निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। मायके से और दहेज लाने के लिए दबाव डालते थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। एक अगस्त को दोपहर में घर में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति और ससुराल वालों ने पीटा। मायके वालों की पहल पर बिरादरी की पंचायत बुलाई गई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद पति ने छह अगस्त को तीन तलाक दे दिया और पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

----------
फोटो 1,2
चित्र प्रतियोगिता में अक्सा प्रथम और जीनत द्वितीय
ठाकुरद्वारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज में हुई चित्र प्रतियोगिता में अक्सा ने प्रथम, जीनत ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने विजेता छात्राओं को सराहा। सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने अपने बनाए चित्रों का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रधानाचार्य लोकमन सिंह, शिक्षक मोहम्मद जिलानी, अब्दुल रऊफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ठाकुरद्वारा को आज चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली
ठाकुरद्वारा। बिजली निगम के एसडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि नगर और देहात की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को चार घंटे बंद रहेगी। बिजली लाइनों तक पहुंची पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने के दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक दोनों विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
------------------

बाइकों की टक्कर में दो घायल
ठाकुरद्वारा। बुधवार सुबह कमालपुरी-डिलारी मार्ग पर दो बाइक टकरा गईं। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गांव गोपीवाला निवासी फहीम और शिवनगर निवासी जतिन शामिल हैं। दोनों को पहले सीएचसी में उपचार दिया गया। बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद

-------------------

फोटो 3
जनगणना में अच्छे कार्य पर दो पालिका कर्मचारी सम्मानित
ठाकुरद्वारा। जनगणना में अच्छा कार्य करने पर पालिका कर्मचारी दीपक कुमार नायक और सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया गया है। दोनों पालिका कर्मियों को यह सम्मान मुरादाबाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय के हाथों प्राप्त हुआ। प्रशस्ति पत्र के साथ दोनों ठाकुरद्वारा पहुंचे तो अन्य पालिका कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed