{"_id":"6ab58beef13cefce7405b39d","slug":"father-in-law-accused-of-entering-room-and-molesting-daughter-in-law-kanth-news-c-307-1-smbd1005-107548-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ससुर पर कमरे में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ससुर पर कमरे में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप
Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। अपने कमरे में सो रही एक विवाहिता के साथ छेड़खानी करने और विरोध पर मारपीट करने का मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी सास ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति मुरादाबाद में दिन में काम करते है और वह घर में अकेली रहती है। विवाहिता का आरोप कि उसके ससुर पहले से ही गंदी नजर रखते हैं। बीते एक अगस्त 2026 को दिन में वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी तभी अचानक 12 बजे के आसपास उसके ससुर कमरे में घुस आए। आरोप है कि उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे विरोध किया तब उसके साथ मारपीट की गई, वह बमुश्किल छूटकर कमरे से बाहर निकली और शोर मचाया। इस दौरान सौतेली सास ने भी ससुर का पूरा साथ दिया। इस घटना के बाद जब अपने मायके वालों को बुलाने की बात कहीं तो सास ससुर भाग गए और संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के एक गांव में रह रहे हैं। जाते समय धमकी देकर गए कि अगर पुलिस में शिकायत की तो मुझे देख लूंगा जिससे वह भयभीत है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का कहना कि विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।