फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father, brother and sister attacked with knife in property dispute

संपत्ति के विवाद में पिता, भाई व बहन पर चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father, brother and sister attacked with knife in property dispute
संभल। संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में युवक ने अपने पिता, छोटे भाई व बहन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पहले भी पिता भी बंदूक से फायर कर चुका है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला आजाद रोड निवासी विजय शंकर गुप्ता के दो बेटे हैं। संपत्ति को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। विजय शंकर का आजाद रोड पर पेट्रोल पंप है। शुक्रवार को बड़े बेटे ने पेट्रोल पंप पर बिक्री के बाद सेल्समैन 20 हजार रुपये मांगे। इसको लेकर सेल्समैन से उसकी छीनाझपटी भी हो गई, बाद में आरोपी ने सेल्समैन से रुपये छीन लिए। इस मामले में विजय शंकर गुप्ता, उनके छोटे कुश ने आरोपी से पैसे छीनने के बारे में पूछा। इस बात पर बड़ा बेटा आग बबूला हो गया और चाकू लेकर हमला कर दिया। पिता के कंधे व छोटे भाई कुश की जांघ में चाकू मार दिया। बीच बचाव करने आई बहन शिवा गुप्ता को भी चोटें लगीं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल विजय शंकर गुप्ता, कुश गुप्ता को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। विजय शंकर गुप्ता की बेटी शिवा गुप्ता व पत्नी ने थाने में आरोपी बड़े बेटे के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। आरोपी बड़ा बेटा 26 मई को पिता विजय शंकर गुप्ता पर फायर कर चुका है, तब भी वह बाल बाल बच गए थे, उनके पैर मेें छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed