फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   father and son died on railway track

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में पिता-पुत्र की मौत

Thu, 22 Oct 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 22 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरना पित पुत्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन धीमे होने पर जल्दबाजी में उतरे पिता पुत्र की नीचे गिरकर मौत हो गई। छोटी सी लापरवाही से पूरा परिवार बिखर गया। भोजपुर से मुरादाबाद दवा लेने आए पिता-पुत्र की ट्र्ेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा कटघर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार को हुआ।
विज्ञापन



ट्रेन जब थोड़ी धीमी हुई तो उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान धक्का लगा और दोनों गिर गए। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव सेहल निवासी विजयपाल बुधवार को मुरादाबाद डाक्टर से दवा लेने आ रहा था। बेटे विनय की कई दिनों से बुखार आ रहा था, जबकि उसकी पैर में गंभीर चोट आने के कारण हड्डी गलने की समस्या बताई जा रही थी।
विज्ञापन



साथ में बड़ा बेटा विनीत भी था। विजयपाल काशीपुर से आने वाली ट्रेन सवार था। कटघर स्टेशन के नजदीक ट्रेन के धीमे होने पर विनय को गोद में लेकर नीचे उतरने लगा। तभी धक्का लगने से नीचे गिर गया। नीचे गिरकर विजयपाल ट्रेन से टकरा गया और विनय को भी गंभीर चोटें आई। जबकि विनीत ट्रेन में ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आस पास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें गिरते देखा तो मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने दोनों को उठाया, लेकिन तब तक विजयपाल की मौत हो चुकी थी, जबकि विनय की सांस चल रही थीं। लोगों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस से विनय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने जाकर विजयपाल का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर गांव से लोग मुरादाबाद आए। दोनों के शव ग्रामीणों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed