फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son beaten up, stones pelted from rooftops

Moradabad News: पिता-पुत्र को पीटा, छतों से किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up, stones pelted from rooftops
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में बाइक से जा रहे युवक पर कुछ युवकों ने कोल्डड्रिंक की बोतल फेंक दी, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट। युवक को बचाने आए उसके पिता पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी तो लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी मोहम्मद शरीफ ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा अल्तमश ईद मनाने के बाद बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर जा रहा था। रास्ते में मस्जिद के पास कुछ युवक खड़े होकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इसमें कासिम और अब्दुल्ला भी शामिल थे। मो. शरीफ का आरोप है कि कासिम और अब्दुल्ला ने उसके बेटे के ऊपर बोतल फेंक दी, जिससे उसकी बाइक गिर गई।
विज्ञापन

अल्तमश ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। माैके पर नासिर और राशिद भी आ गए और उन दोनों ने भी मारपीट की। मोहम्मद शरीफ अपने बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने छतों से भी पत्थर फेंके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी घरों में छिप गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कासिम, अब्दुल्ला, नासिर और राशिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed