फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son beaten up for opposing speeding of dumper

Moradabad News: तेज रफ्तार से डंपर चलाने के विरोध पर पिता-पुत्र को पीटा

Wed, 15 Jan 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up for opposing speeding of dumper
ठाकुरद्वारा। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे पिता पुत्र के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्र ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव बैजनाथपुर निवासी सुनील कुमार मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि वह अपने पुत्र अनिकेत के साथ मंगलवार को शाम करीब तीन बजे बाइक से ईंट लेने के लिए गांव अब्दुल्लापुर एक भट्ठे पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की। इसमें वे बाल-बाल बचे। इस दौरान रूककर उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें और उनके पुत्र को डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। एक आरोपी ने ग्राम प्रधान पुत्र बताया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed