फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son arrested for fraud

Moradabad News: धोखाधड़ी में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for fraud
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उत्तराखंड के कालाढ़ूगी निवासी कैलाश सती और उसके बेटे गौरव सती को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार अशोक नगर निवासी कुलदीप कत्याल ने तीन जून 2023 को गौरव सती, कैलाश सती, विकास वाधवा, पारुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी उनके घर आए और नैनीताल के कालाढ़ूगी स्थित गेबूआ खास स्थित फार्म हाउस के बारे में बताया था। इसके बाद आरोपी उन्हें फार्म हाउस दिखाने ले गए थे। 250-250 गज के चार प्लॉट का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था। कुलदीप ने बताया कि वह बीस लाख रुपये अदा कर चुके थे। बैनामा चेक किया गया तो पता चला कि प्लॉट और फार्म हाउस में कैलाश और गौरव के नाम ही नहीं हैं। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को मझोला थाने की पुलिस ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढ़ूगी निवासी कैलाश सती और गौरव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed