फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son accused of dowry murder arrested, sent to jail

Moradabad News: दहेज हत्या के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Father and son accused of dowry murder arrested, sent to jail
कांठ। नगर में विवाहिता की दहेज के लिए फांसी देकर हत्या किए जाने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चिकित्सा परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह निवासी नदीम शाह की पत्नी मुस्कान (26) का शव बुधवार को घर की छत पर बने टीनशेड के कमरे में दुपट्टे (चुनरी) के बने फंदे पर लटका मिला था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि महिला के ससुराल वाले पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन मायके वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर फांसी देकर जान से मारने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई मलवा निवासी फरीदनगर ठाकुरद्वारा ने पति नदीम शाह, ससुर सलीम शाह, सास शायरा खातून व ननद रुकसाना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में कांठ पुलिस ने मृतका के आरोपी पति नदीम शाह और ससुर सलीम शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, पुलिस के अनुसार जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed