फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fastag start today no cash lane opration after 12 AM

फास्टैग : आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी कैश लेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
fastag start today no cash lane opration after 12 AM
मुरादाबाद। सरकार की गाइडलाइन और एनएचएआई के निर्देशानुसार 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद कर दी जाएंगी। जिन वाहनों पर अभी तक फास्टैग नहीं लगा है, वे वाहन आज रात 12 बजे से टोल से नहीं गुजर सकेंगे। पहले ये व्यवस्था एक जनवरी 2021 को लागू होनी थी। चूंकि लगभग 37 फीसदी वाहन चालकों ने उस समय तक फास्टैग नहीं लगवाया था। इसलिए सरकार ने सवा महीने की छूट दी थी।
विज्ञापन

अब वाहन चालकों के पास केवल एक दिन का समय शेष है। हाईवे पर सभी टोल प्लाजा के आसपास कई केनोपी लगी हुई हैं। यहां बैठे विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति यह है कि अब भी 20 फीसदी वाहन ऐसे रह गए हैं। जिन पर फास्टैग नहीं लगा है। एनएचएआई के मुताबिक ये सभी वाहन बिना फास्टैग के टोल से नहीं गुजर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार फास्टैग के लिए 15 दिन की छूट और दे सकती है। जिससे बचे हुए वाहनों पर भी फास्टैग लगाया जा सके। मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के प्रबंधक योगेश चौधरी ने बताया कि फिलहाल सरकार की ओर से छूट के कोई निर्देश नहीं हैं। इसलिए टोल पर संचालित एक मात्र केश लेन को भी आज रात 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस टोल से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से 80 फीसदी वाहनों पर ही फास्टैग लगा है। नियामतपुर इकरोटिया और जोया टोल प्लाजा पर 12-12 लेन आने और जाने की हैं। इनमें से दोनों दिशाओं में एक-एक कैश लेन अब तक चालू है। जिसे आज रात बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन मिनट में रीचार्ज हो जाएगा फास्टैग एकाउंट
फास्टैग एकाउंट रीचार्ज होने में अब मात्र तीन मिनट का समय लगेगा। इसके लिए सभी कंपनियां अपने साफ्टवेयर को अपडेट कर रही हैं। दरअसल कुछ वाहन चालक टोल से थोड़ी दूरी पर ही एकाउंट रीचार्ज करते हैं। इससे वाहन चालक को एकाउंट में बैलेंस तो तुरंत दिखने लगता है लेकिन, सर्वर पर अपडेट होने में लगभग 40 मिनट लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों में टोल बूथ पर बैठे कर्मचारी को अपने सर्वर में वाहन चालक के एकाउंट में अपडेट बैलेंस नहीं दिखता। इससे कई बार वाहन चालक और टोल कर्मियों के बीच बहस हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। जिससे रीचार्ज करने के तीन मिनट बाद बैलेंस सर्वर पर भी अपडेट हो जाए। टोल प्रबंधन का कहना है कि वाहन चालकों को टोल पर भी फास्टैग एकाउंट रीचार्ज करने की सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed