फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fastag coumplsary from first january

एक जनवरी से बिना फास्टैग टोल प्लाजा से नहीं गुजर सकेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
fastag coumplsary from first january
मुरादाबाद। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की है। 31 दिसंबर के बाद फास्टैग के बिना कोई भी वाहन टोल पार नहीं कर पाएगा। इसके प्रबंधन के लिए एनएचएआई ने जरूरी दिशा-निर्देश देकर कार्य शुरू करा दिया है। वाहन चालकों को पहले से सचेत करने के लिए एनएचएआई के आदेशानुसार प्रत्येक टोल प्लाजा पर एक-एक कैश लेन बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

टोल प्रबंधन प्रत्येक टोल प्लाजा पर मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को नई व्यवस्था के लिए जागरूक कर रहा है। जिससे वाहन चालक स्वयं आगे आकर गाड़ियों पर फास्टैग लगवा सकें। एनएचएआई का कहना है कि एक जनवरी 2021 से सिर्फ फास्टैग वाले वाहन ही टोल प्लाजा से गुजरेंगे। इसके बाद सभी टोल प्रबंधकों ने अपने यहां संचालित कैश लेन को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्मचारियों की टीम हाईवे पर टोल से गुजरने वाले वाहनों को पंफलेट और होर्डिंग्स के माध्यम से जागरूक कर रही है। एनएचएआई के इस आदेश के बाद से मुरादाबाद जनपद के जोया, बिलारी और नियामतपुर इकरोटिया जबकि बरेली के फतेहगंज पश्चिम में बने टोल प्लाजा पर एक-एक कैश लेन को बंद कर दिया गया है। दिसंबर के अंत तक सभी वाहनों में फास्टैग लगाने की तैयारी की जा रही है। टोल प्रबंधक योगेश चौधरी ने बताया कि एक जनवरी से फास्टैग सभी के लिए अनिवार्य हो जाएगा। जनपद के अधिकांश टोल प्लाजा पर एक कैश लेन को बंद कर दिया गया है और दूसरी लेन 31 दिसंबर तक बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed