फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers who do not register their farmers will not get Samman Nidhi

Moradabad News: फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers who do not register their farmers will not get Samman Nidhi
कांठ। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने किसानों की कृषि भूमि को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत अब मात्र आधार कार्ड से ही किसानों की भूमि की जानकारी एक क्लिक करने पर ही मिल जाया करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने अभियान का निरीक्षण किया। बताया कि जिस पर उपभोक्ताओं के बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा हुआ है, उसी प्रकार अब किसानों की कृषि भूमि को भी आधार कार्ड से जोड़ने के लिए तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत कराई गई है। जब किसानों की कृषि भूमि आधार से लिंक हो जाएंगी तो मात्र आधार कार्ड का नंबर डालते ही भूमि की जानकारी, रकबा, हेक्टेयर आदि की जानकारी एक क्लिक पर किसानों को मिल जाया करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में उन किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा, जिनकी भूमि आधार से लिंक होंगी और उनकी फार्मर रजिस्ट्री हुई होगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रतिदिन का पूरा रोस्टर बनाया गया है। सोमवार को गांव बेगमपुर, डेहरा, खानखाना उर्फ बीचपुरी, एदलपुर जोगिया सिहाली, खलीलपुर कद्दीम, भीकनपुर असदलपुर, सराय खजूर, फत्तेहपुर विश्नोई और बहादरपुर खद्दर में कैंप आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed