फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers urged not to burn stubble

Moradabad News: किसानों से पराली न जलाने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers urged not to burn stubble

विज्ञापन
मुरादाबाद। जिगर मंच पर बृहस्पतिवार को जनपद एवं विकास खंड स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी और किसान मेला का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में किसानों से नई तकनीक के बारे में जानकारी साझा की गई।
उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई सारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कई योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह पराली किसी भी कीमत पर न जलाएं और वातावरण शुद्ध रखें। उन्होंने किसानों से दलहनी, तिलहनी और गन्ने के साथ सहफसली खेती किए जाने एवं यूरिया के बजाय नैनो यूरिया के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने इस दौरान परिसर में लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। बिलारी के प्रेम सिंह को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना के तहत ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी भी प्रदान की। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी और फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अधिकारियों ने भी किसानों से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दत्त प्रजापति, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर हर्षित चौहान, डॉ. एएन चौबे, डॉ. सुलेखा चौधरी, डॉ. राजुल सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन चंद्रहास कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed