फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers traveled to Delhi with tractors in the dark and fog of night

रात के अंधरे और दिन के कोहरे में ही ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच कर गए किसान

Mon, 25 Jan 2021 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers traveled to Delhi with tractors in the dark and fog of night
किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जिले से भी कुछ किसान रवाना हो गए हैं। भाकियू नेताओं का दावा है कि जिले से करीब 120 ट्रैक्टरों से 700 से अधिक किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए गए हैं। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भाकियू नेताओं से मिलकर उन्हें समझाकर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी जिद पर अडे़ रहे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की तैयारियों के लिए भाकियू नेता कई दिन से तैयारियों में जुटे थे। भाकियू के बड़े नेता दिल्ली में डटे थे, जबकि तहसील और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को जिले में किसानों से जनसंपर्क का जिम्मा सौंपा गया था।। भाकियू के प्रदेश सचिव डॉ. चरण सिंह ने दो दिन स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालकर कई गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया था।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र के भाकियू नेता ऋषिपाल सिंह के अनुसार शनिवार रात को उनके नेतृत्व में 20 से अधिक ट्रैक्टरों से करीब 125 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उधर भाकियू के प्रदेश सचिव डा. चरण सिंह और भाकियू युवा नेता आदित्य ढिल्लो के नेतृत्व में किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली के लिए निकले। इनमें ज्ञानपुर, मोढ़ा तैय्या आदि दर्जनों गांव के किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू के महानगर अध्यक्ष चौ. रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात से ही जिले के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। ब्लॉक और तहसीलों से अलग-अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों से दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं। शनिवार रात और रविवार सुबह काफी संख्या में किसान दिल्ली कूच करके दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले से करीब 120 ट्रैक्टरों से 700 से अधिक किसान पहुंचे हैं, जबकि जिले से सैकड़ों किसान पहले से ही बॉर्डर पर मौजूद हैं।

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह के नेतृत्व में मूंढापांडे क्षेत्र से किसानों ने आठ ट्रैक्टर ट्रालियों से रविवार तड़के ही दिल्ली के लिए कूच किया। पाकबड़ा क्षेत्र के मौढ़ा, तेहिया, मिलक, ज्ञानपुर, जेबडा, कोकरपुर आदि गांव से किसान करीब तीन दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों ने कहा जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।


एलआईयू जानकारी जुटाती रही, अफसर गांव जाकर मनाते रहे
मुरादाबाद। किसानों की दिल्ली रवानागी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एलआईयू कर्मी भाकियू नेताओं की गतिविधियों की जानकारी जुटाते रहे। वहीं, एलआईयू की रिपोर्ट पर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और संबधित थाना पुलिस अधिकारी गांव-गांव जाकर भाकियू और किसान नेताओं को समझा रहे हैं। वहीं, भाकियू के नगर महामंत्री ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जिले में कहीं भी किसानों को नहीं रोका गया, लेकिन गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने बीच रास्ते रोक कर उन्हें समझाने की कोशिश की प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed