फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers stood firm in the tehsil even at night, cooked food at the protest site

Moradabad News: रात में भी तहसील पर डटे किसान, धरना स्थल पर बनाया खाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers stood firm in the tehsil even at night, cooked food at the protest site
मुरादाबाद। भाकियू टिकैत ने मूंढापांडे क्षेत्र में बाढ़ से हुई बर्बादी के मुआवजे की मांग को लेकर सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। अधिकारियों के न पहुंचने के कारण रात में भी भाकियू कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर ही किसानों ने खाना बनाकर खाया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मूंढापांडे के किसानों ने बाढ़ से हुई बर्बादी के मामले में दस दिन पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। बताया था कि बाढ़ के चलते फसलें और घर बर्बाद हो गए। किसानों की खतौनी का वितरण नहीं दिया गया। चकबंदी हुए गांंवों में अभी तक पैमाइश नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन समस्याओं पर जिला प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके कारण किसान धरने पर बैठ गए। भाकियू नेता नरेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि उनकी समस्या सुनने के लिए कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं आया। किसान समस्या का समाधान होने पर ही वापस घर लौटेंगे। इस माैके पर धर्मेश सिंह, माखन सिंह, दीपक चौधरी, प्रेम पाल सिंह सहित अन्य किसान नेता धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने धरना स्थल पर पहुंचकर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी से वार्ता की। शिवसेना ने किसानों को पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed