फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers staged a sit-in protest at the commissioner's office till late night

Moradabad News: कमिश्नर कार्यालय पर देर रात तक किसानों का धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest at the commissioner's office till late night
मुरादाबाद। बिजनौर में गुलदारों का आतंक, गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के नेता मंगलवार दोपहर कमिश्नर कार्यालय में धरने पर बैठे गए। किसान नेताओं ने कहा कि वह अपनी समस्याएं सिर्फ कमिश्नर को बताएंगे। कमिश्नर के न आने पर किसान देर रात तक धरने पर बैठे रहे। हालांकि, रात करीब साढ़े 11 बजे अपर आयुक्त द्वितीय शशिभूषण के समझाने पर किसान मान गए और उन्हें ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने मंगलवार की दोपहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में मंडलीय पंचायत की। इस दौरान किसानों ने बिजनौर में गुलदार के आतंक की समस्या उठाई। किसानों ने कहा कि गुलदार किसानों के परिवार पर हमला कर रहे हैं। कमिश्नर को अधिकारियों को बुलाकर सुरक्षा की समस्या का समाधान कराना चाहिए। इसके अलावा किसानों ने कहा कि जिला सहकारी बैंक में ब्याज की बढ़ोतरी एक बड़ी समस्या बन गई है। इस दाैरान बकाया गन्ना भुगतान का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन

पंचायत के बाद किसान नेता ज्ञापन देने के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। उस समय कमिश्नर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच अपर आयुक्त किसानों से ज्ञापन लेने के लिए आए लेकिन राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौसिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, चौधरी ऋषिपाल सिंह ने ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed