{"_id":"66f9d5ec47c83f6e32067f46","slug":"farmers-should-rear-cows-to-increase-income-dharampal-moradabad-news-c-15-mbd1006-490952-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए गाय पालन करें किसान : धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए गाय पालन करें किसान : धर्मपाल
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के गांगन तिराहे पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किसान एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए गाय पालन करना चाहिए। सरकार गाय पालन के लिए सब्सिडी भी दे रही है और गो संरक्षण के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे है।
वहीं, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और समस्याओं के निदान के लिए हमेशा से गंभीर रही है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वायदा पूरा किया है। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने पिछड़ा वर्ग को मिल रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक तेज सिंह गुर्जर, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष आनंदी सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल रहे।
फोटो संख्या पांच और छह भेजे गए है।