Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers raised the issue of adulteration in milk products.

Moradabad News: किसानों ने उठाया दूध उत्पादों में मिलावट का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of adulteration in milk products.
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने एक ओर जहां राणा शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी करने और खाद की अनुपलब्धता, मंडी में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया तो जिलेभर में मिलावटी दूध उत्पादों की बिक्री की भी शिकायतें गूंजीं।
विज्ञापन

किसान दिवस का शुभारंभ उप कृषि निदेशक रविकांत सिंह ने पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत कर किया। सबसे पहले अनाज मंडी का मुद्दा उठा। यहां सड़कें टूटी हुई हैं, जलभराव होता है, पेयजल संकट है, सफाई होती नहीं है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंडी का सर्वेक्षण कर जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा भारत के जिलाध्यक्ष रोहित देओल व उनके साथ आए किसान दीपक चौधरी, सिवराज राठी. मुकर्रम चौधरी व सिकंदर आदि ने राणा शुगर मिल द्वारा अभी तक 24 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं देने का मुद्दा उठाया। इस पर मिल अधिकारियों को हर हाल में 15 जुलाई तक भुगतान देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के लिए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को एक या दो कट्टे यूरिया दी जा रही है, बार बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं और खाद के कट्टे के साथ अन्य दवाओं आदि की टैगिंग की जा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रति हेक्टेयर भूमि पर अधिकतम सात बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी बीच कुछ किसानों ने बाजार में मिलावटी दुग्ध उत्पादों की बिक्री का मुद्दा भी उठाया। हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने समय-समय पर इनकी जांच करने, दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त कदम उठाने और किसान दिवस ग्रुप मुरादाबाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed