फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers protested after the power supply to tube wells was disrupted.

Moradabad News: किसानों ने नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested after the power supply to tube wells was disrupted.
ठाकुरद्वारा। निर्मलपुर और गोपीवाला के किसानों ने निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति 15 दिन से ठप होने से विद्युत निगम के खिलाफ शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि चारा और गन्ने की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उनके निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति देहात बिजली घर से होती है। 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जरूरत पर लाइनमैन और बिजली घर का फोन नहीं उठाता है। गांव निर्मलपुर निवासी किसान अर्जुन सिंह, अवधेश कुमार, मदन सिंह, प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह और गोपीवाला निवासी होरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र प्रताप, अरविंद कुमार आदि ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नलकूपों को विद्युत आपूर्ति करने में लापरवाही का आरोप लगाया। विद्युत एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि पिछले दिनों आंधी बारिश से लाइनें में बाधित हुई थीं। उनका दावा है कि सभी लाइनों को अब सुचारु कर दिया गया है कुछ किसानों की समस्या हो सकती है। कहीं भी पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बंद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed