फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmers protest Rakesh Tikait praised Supreme Court initiative Government will have to withdraw all three laws

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने सुप्रीम कोर्ट की पहल को सराहा- बोले, सरकार को वापस लेने होंगे तीनों कानून

Mon, 11 Jan 2021 10:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
farmers protest Rakesh Tikait praised Supreme Court initiative Government will have to withdraw all three laws
किसान कश्मीर सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट के रुख को सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे। किसान मायूस न हों, आंदोलन में जिन किसानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


टिकैत सोमवार को रामपुर पहुंचे और स्थानीय किसानों के साथ-साथ मीडिया से भी बातचीत की। कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से बातचीत कर समस्या के हल के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले का संज्ञान लिया जाना उचित है, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं। सरकार ही कानून वापस लेगी। कोर्ट के रुख पर और विधिक राय हमारी लीगल सेल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह बिलासपुर क्षेत्र के पसियापुरा गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने दिल्ली सीमा पर आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले किसान कश्मीर सिंह के भोग और अंतिम अरदास में भाग लिया। बाबा कश्मीर सिंह की अंतिम अरदास के लिए अन्य कई किसान नेता और आसपास क्षेत्र के तमाम किसान पसियापुरा पहुंचे थे।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से सकारात्मक हल की उम्मीद : बीएम सिंह

भारतीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक बीएम सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही है उससे इस समस्या के सकारात्मक समाधान की उम्मीद जगी है। बीएम सिंह दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले कश्मीर सिंह की अंतिम अरदास में शिरकत करने सोमवार को यहां पहुंचे थे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना जो रुख दिखाया, वह ठीक है और होना भी चाहिए था। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमेटी बनाए जाने की बात को सही बताया। 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अब तक की प्रक्रिया से सकारात्मक उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। कृषि कानून किसानों के लिए उचित नहीं है और सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के वापस न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed