{"_id":"62e6df4b5828165a2d4ac405","slug":"farmers-protest-in-bilari-moradabad-bilari-news-mbd4364160120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी तहसील में एसडीएम कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : BILARI
बिलारी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर एमएसपी पर कानून बनाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की माग उठाई।
पूर्व में भारतीय किसान यूनियन ने तहसील के सामने हाईवे पर जाम लगाने का फैसला लिया था। बाद में केवल तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात तय हुई। रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेेबाजी की। जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने कहा कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की किसान संगठनों की मांग काफी पुरानी है। केंद्र सरकार ने इस मामले में जो कमेटी बनाई है उस पर संयुक्त किसान मोर्चा को विश्वास नहीं है। सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में यह मांग भी उठाई गई कि देश में अलग से किसान आयोग का गठन किया जाए। भूमि अधिग्रहण को लेकर देश में चल रहे किसान आंदोलनों के मद्देनजर संबंधित राज्यों में किसानों को उचित मुुआवजा दिया जाए।
ज्ञापन देेने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, मंडल महासचिव रणजीत सिंह, जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, चौधरी भयराज सिंह, नेमपाल सिंह, जयवीर सिंह, आशू बालियान आदि मुख्य थे। भाकियू के धरने के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।