फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers' problems resonated in the Bhakiyu Asli Panchayat.

Moradabad News: भाकियू असली की पंचायत में गूंजीं किसानों की समस्याएं

Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems resonated in the Bhakiyu Asli Panchayat.
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव रम्पुरा में सोमवार को भाकियू असली की पंचायत में किसानों की समस्याएं उठीं। पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने किसानों से अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही 19 जनवरी को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के संभल कार्यालय पर धरने का एलान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसानों और गरीबों को अपनी मेहनत की पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है। चीनी मिल के 15 किमी के दायरे में कोल्हू के संचालन पर रोक लगाने से किसानों को समस्या होगी। एमएसपी गारंटी कानून को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। आलू उत्पादक किसानों को सही भाव मिलने के लिए आलू का निर्यात खोला जाना जरूरी है। गांवों की आबादी के रास्ते पर पेयजल मिशन से जुड़ी कंपनियां भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कें छोड़कर चली गईं। निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के संभल कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

31 जनवरी को धनारी रेलवे स्टेशन पर किसान महापंचायत होगी और पांच फरवरी को संभल जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। पंचायत की अध्यक्षता केपीएस राठौर और संचालन संजीव गांधी ने किया। पंचायत में यूपी प्रभारी ऋषभ चौधरी,मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह, हरपाल सिंह मुंडिया राजा, धर्मेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहम्मद जावेद, हरीश पटेल, राजपाल सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed