फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers on railway tracks, eight express trains including Punjab Mail canceled

Moradabad News: रेलवे ट्रैक पर किसान, पंजाब मेल समेत आठ ट्रेनें एक्सप्रेस रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers on railway tracks, eight express trains including Punjab Mail canceled
मुरादाबाद। पंजाब में अलग-अलग रेलवे लाइन पर किसानों के बैठने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली पंजाब मेल, क्लोन, लोकनायक एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें बृहस्पतिवार को रद्द करनी पड़ीं। जबकि हिमगिरी, बेगमपुरा, जनसेवा, अकाल तख्त एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाना पड़ा। इससे हजारों रेलयात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किसान अपनी मांगों को लेकर अलग अलग रेलखंड में ट्रैक पर बैठ गए। इससे ऋषिकेश, हावड़ा, बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी की ओर से आने वाली ट्रेनों का संचालन अस्त बिगड़ा रहा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली (13006) पंजाब मेल, (15212) लोकनायक, (14632) देहरादून एक्सप्रेस, (12414) पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, (12054) हरिद्वार जनशताब्दी, (04652) क्लोन एक्सप्रेस, (14631) अमृतसर एक्सप्रेस और (14887) ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

(14610) हेमकुंट एक्सप्रेस जलंधर सिटी तक चलाई गई। कोलकाता जाने वाली (13152) सियालदह एक्सप्रेस पठानकोट-मुकेरियां-जलंधर-लोहियां खास-फिल्लौर-लुधियाना होकर चलाई गई। जबकि जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस लुधियाना- फिल्लौर-नकोदर-जलंधर सिटी होकर चलाई गई। (15933) अमृतसर एक्सप्रेस, (13307) किसान एक्सप्रेस को अंबाला में, (15211) लोकनायक एक्सप्रेस को धांदरी कलां में, (14609) हेमकुंट एक्सप्रेस को अंबाला में, (18103) जलियांवाला बाग व (12237) बेगमपुरा एक्सप्रेस को लुधियाना में रोक दिया गया। 29 सितंबर को (12318) अकाल तख्त व (13006) पंजाब मेल एक्सप्रेस लुधियाना से चलेंगी। (14618) जनसेवा एक्सप्रेस, (12408) कर्मभूमि एक्सप्रेस और (14712) श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस अंबाला से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed