फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers of Bhakiyu Chadhuni demonstrated at the Collectorate

Moradabad News: भाकियू चढ़ूनी के किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Bhakiyu Chadhuni demonstrated at the Collectorate
मुरादाबाद। भाकियू चढ़ूनी के किसानों ने सेंचुरी पेपर मिल स्थित जमीन के मामले को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने जमीन प्रकरण का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इस विवाद में निर्णय नहीं देने पर संगठन 26 जून को जिला मुख्यालय पर महापंचायत करेगा।
विज्ञापन

भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में किसान शुक्रवार की दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसान नेताओं ने बताया कि 1989 में सरकार ने पांच गांव भुड़ानपर, ऐतमाली, गझेड़ासैद मानपुर, बथुवाखेड़ा, ऐतमाली मुस्तकीम की लगभग 800 एकड़ जमीन नेपा लिमिटेड के नाम से अधिगृहीत की गई। जमीन पर 1990 में सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया था। उस समय एसएलओ के अवार्ड से किसान संतुष्ट नहीं थे। नेपा ने 1994 में नीलामी के माध्यम से जमीन सेंचुरी टैक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्री लिमिटेड को दिया। इस मामले को लेकर किसान कोर्ट गए। कोर्ट ने किसानों के पक्ष में निर्णय लिया और स किसानों की प्रस्तावित धनराशि भी बढ़ाई गई। उस समय सेंचुरी टेक्सटाइल्स कोर्ट गई थी। लेकिन हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। अब सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन ने कोर्ट से स्थगनादेश लाया है। यथा स्थिति कायम करने के लिए किसानों ने 22 मई को जिले के अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस मामले में ज्ञापन देकर किसानों नेताओं ने चेताया कि यदि जिला प्रशासन 25 जून तक कोई निर्णय नहीं लेगा तो संगठन के लोग 26 जून को जिला मुख्यालय पर महापंचायत करेंगे। इस दौरान नफीस मेवाती, कुलदीप गुड्डू सहित कई किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed