फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers objected to the increased risk of firing training.

Moradabad News: किसानों ने फायरिंग प्रशिक्षण के दिन बढ़ाए जान पर जताई आपत्ति

Tue, 09 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers objected to the increased risk of firing training.
कांठ। तहसील क्षेत्र के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर फायरिंग प्रशिक्षण के लिए सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर अब पांच दिन का समय करने पर किसानों ने आपत्ति जताई। उन्होंने पहले के अनुसार ही तीन दिन रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


फायरिंग रेंज के आसपास वाले किसानों का कहना है कि उनके खेत फायरिंग रेंज के पास हैं, यहां सप्ताह में पांच दिन फायरिंग का प्रशिक्षण होने से वह अपने खेतों पर काम कब करेंगे। पहले फायरिंग के लिए सप्ताह में तीन दिन प्रशिक्षण होता था, जिसमें सोमवार, मंगलवार और बुधवार का दिन निहित था। लेकिन अब इसे बढ़ा पांच दिन कर दिया गया है, यदि पांच दिन फायरिंग होगी तो वह खेतों पर कृषि कार्य कब करेंगे। किसानों ने पूर्व की तरह तीन दिन का समय ही रहने देने की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने डीएम को भी एक प्रार्थना-पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed