फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers movement: 20 trains of the division affected, 2.5 thousand passengers affected

किसान आंदोलन : मंडल की 20 ट्रेनें प्रभावित, ढाई हजार यात्री प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: 20 trains of the division affected, 2.5 thousand passengers affected
मुरादाबाद। अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके कारण मंडल की 20 ट्रेनें प्रभावित हैं। (12053-54) अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जबकि सरयू-यमुना, बेगमपुरा, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन




इसके कारण मंडल में करीब 150 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। जबकि ढाई हजार यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, (12238) बनारस-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, (12317) कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस, (12331) हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, (12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस, (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13151) कोलकात-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, (13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14649) जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस को 22 अप्रैल को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सनेहवाल होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15212) डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को अंबाला तक ही चलाया गया। 23 अप्रैल को वापसी में (15211) अमृतसर-डिब्रूगढ़ जननायक एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन से ही चलाया जाएगा। (12237) जम्मूतवी-बनारस बेगमपुरा एक्सप्रेस, (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस, (13006) अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13152) जम्मूतवी-हावड़ा सियालदह एक्सप्रेस, (13308) फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14650) अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस को सनेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से जारी है आंदोलन, रोज प्रभावित हो रहीं ट्रेनें
शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन पांच दिन से जारी है। इसके कारण ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को भी 11 ट्रेनों का मार्ग बदला गया था। सबसे ज्यादा परेशानी अमृतसर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। पंजाब जाने वाले यात्री अंबाला स्टेशन पर उतरकर वहां से सड़क मार्ग का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा कई ने टिकट ही रद्द करा दिए हैं। आने वाले दिनों में ट्रेनों की स्थिति को लेकर रेलवे ने कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है।


फसलों की कटाई के लिए मजदूरों का आवागमन बढ़ा
इन दिनों दिल्ली से बिहार व बिहार, उत्तर प्रदेश से पंजाब के बीच चलने वाली ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ देखी जा सकती है। इसका कारण है कि गेंहू की फसल की कटाई लगातार चल रही है। ऐसे में श्रमिक खेतों में काम करने के लिए पंजाब जा रहे हैं। वहीं नवरात्र व उसके बाद से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। हालांकि रेलवे ने श्रमिकों व अन्य यात्रियों के लिए लगभग 50 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं लेकिन अंबाला में मार्ग बाधित होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed