फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer's house looted, miscreants posing as police beat up couple

Moradabad News: किसान के घर लूटपाट, पुलिस वाले बताकर बदमाशों ने दंपती को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house looted, miscreants posing as police beat up couple
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के चतुपुर गांव में किसान के घर की दीवार में कूमल लगाकर नकाबपोश चार बदमाश घुस गए। टोकने पर बदमाशों ने घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की। बदमाशों ने दंपती को खुद को पुलिस वाले बताया। इस दाैरान बदमाशों ने महिला के कान से सोने के कुंडल खींचे व तीन अन्य आभूषण लूट लिए। इस दाैरान बदमाश घर में रखी दस हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। पुलिस ने लूट की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चतुपुर निवासी बुजुर्ग किसान हाजी शौकत और उनकी पत्नी अख्तरी बेगम अपने मकान में सो रहे थे जबकि उनके बच्चे पास के ही दूसरे मकान में सो हुए थे। पीड़ित बुजुर्ग दंपती के अनुसार देर रात में बदमाशों ने उनके मकान की एक दीवार में कूमल लगा लिया और घर में घुसने लगे तभी आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। जब दंपती ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया। इसके बाद नकाबपोश चार बदमाशों ने घर में घुसकर उनको धमकाते हुए मारपीट की। बदमाशों ने अख्तरी बेगम के पहने हुए आभूषण जबरन उतार लिए जिससे कानों में जख्म तक हो गए। करीब दस हजार की नकदी और आभूषण लूट कर ले गए हैं। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह का कहना कि दंपती के बेटे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed