फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers demonstrated for not increasing sugarcane prices

Moradabad News: गन्ना मूल्य नही बढ़ाने पर किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for not increasing sugarcane prices
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने पर भाकियू राजेश चौहान गुट ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गन्ने की आधी पेराई होने के बावजूद सरकार ने किसानों के प्रति ध्यान नहीं दिया। मिले पुराने रेट पर किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। भाकियू राजेश चौहान गुट के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार की दोपहर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि गन्ने का मूल्य काफी दिनों से बढ़ाया नहीं गया। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से किसान काफी समय से परेशानी झेल रहे हैंं। गन्ना चीनी मिले पुराने मूल्य से भुगतान कर रही हैं। कोल्हू और क्रेसर में 400 रुपये से ज्यादा मूल्य में गन्ना खरीदा जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि चीनी और शीरा समेत तमाम बायो प्रोडक्ट के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। सरकार से सवाल उठाया कि किसानों के लिए गन्ना मूल्य में वृद्धि करने में देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन

किसानों को यही नहीं पता कि उनका गन्ना किस दाम में खरीदा जाएगा। किसानों मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।चेतावनी दी कि इसी तरह किसानों की उपेक्षा की गई तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन मेंं विक्की, बाबू सिंह, दर्शन लाल, ब्लाक अध्यक्ष ज्योति चौहान, मनवीर सिंह, सुशील चौधरी, ऊधम सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article