फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers create ruckus over delay in payment of outstanding sugarcane priceFarmers create ruckus over delay in payment of outstanding sugarcane price

Moradabad News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर किसानों का हंगामा

Sun, 30 Mar 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 30 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus over delay in payment of outstanding sugarcane priceFarmers create ruckus over delay in payment of outstanding sugarcane price
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी की वार्षिक सामान्य निकाय की पहली बैठक शनिवार दोपहर नगर में सिरसी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बुलाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों के निर्वाचित ग्राम डेलीगेट पहुंचे। वर्तमान सीजन के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में चीनी मिलों द्वारा देरी करने पर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव आर के पाठक ने सामान्य निकाय की बीती बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई जिसका सदन द्वारा अनुमोदन कर दिया गया। समिति सचिव ने इस सीजन के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति सदन में बताते हुए कहा कि गन्ना किसानों का बिलारी चीनी मिल पर 70 करोड़ रुपये, मझावली चीनी मिल पर सात करोड़ रुपये और करीमगंज चीनी मिल पर पांच करोड़ रुपये बकाया हैं। समिति सचिव ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में समिति की आय चार करोड़ और व्यय तीन करोड़ रुपये हुआ है। सचिव ने बिलारी चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में देरी होने की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि बीते सीजन के गन्ना मूल्य के बकाया रहे 18 करोड़ रुपये का भुगतान बिलारी चीनी मिल द्वारा इस सीजन में बनाई गई चीनी बेचकर किया गया है।
विज्ञापन

बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार सिंह ने मिल की ओर से गन्ना मूल्य भुगतान में देरी होने की वजह स्पष्ट की और अब शेष रहा गन्ना मूल्य भुगतान आगामी छह माह में कर दिए जाने का भरोसा दिलाया। चीनी मिल महाप्रबंधक के आश्वासन से किसान संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। गन्ना समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने किसानों की मांगों का सही होना बताते हुए उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। समिति सभापति ने यह मांग भी उठाई कि चीनी मिल से किसानों को कीटनाशक निशुल्क मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सचिव ने संचालक बोर्ड की आगामी कार्ययोजना बताते हुए कहा कि गन्ना समिति परिसर में किसानों को बैठने के लिए बड़ा हॉल बनवाया जाएगा। समिति सचिव कार्यालय के पीछे खाली जगह में इंटरलॉकिंग कराकर किसानों को बैठने के लिए कुर्सियां डलबाई जाएंगी। समिति परिसर में डाकखाने से शुलभ शौचालय की साइड में चाहरदीवारी बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विजयपाल सिंह और संचालन आर के पाठक ने किया। बैठक में गन्ना समिति बोर्ड की निर्वाचित संचालकों आराम सिंह यादव, अमित यादव, जगवीर सिंह, बहोरन सिंह, यज्ञपाल सिंह एडवोकेट, अतर सिंह, राकेश कुमार, सरला देवी और कुसुम देवी ने विचार रखे। इस दौरान मंचासीन चौधरी रामपाल सिंह, भयराज सिंह, अजय सिंह, सत्यवीर सिंह, भारत सिंह, राजवीर सिंह, हुकुम सिंह, रामौतार यादव, आशु बालियान, अचिंत कुमार मुन्ना आदि रहे। गन्ना विकास परिषद की ओर से वरिष्ठ निरीक्षक संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed