फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer Ramjeet was murdered by his sons in Sambhal

UP: जमीन-जायदाद नहीं... इस कारण दो बेटों ने बाप को मार डाला; पुलिस को बताई सन्न कर देने वाली वजह

Sat, 26 Oct 2024 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। बेटों ने पुलिस को हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई है।

विज्ञापन
Farmer Ramjeet was murdered by his sons in Sambhal
Farmer murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई इलाके में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बेटों को ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटों ने पिता की हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जुनावई इलाके के गांव करिया खेड़ा के किसान रामजीत की हत्या उसके बेटे मनोज और राजू ने की थी। शुक्रवार को 22 दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। हत्यारे बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।           
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन अक्टूबर को जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करिया खेड़ा के रामजीत का लहूलुहान शव ट्यूबवेल पर चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सिर में गोली मारकर हत्या की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में दो दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि मृतक रामजीत का चाल चलन ठीक नहीं था। गांव में कई महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे। 

इस घटना में दो दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि मृतक रामजीत का चाल चलन ठीक नहीं था। गांव में कई महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे। 

 

नाराज बेटों ने बनाई थी हत्या की योजना

जिससे मृतक के बेटों को काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। इसी से नाराज बेटे मनोज और राजू ने रामजीत की हत्या की योजना बनाई। दो अक्टूबर की रात जब रामजीत ट्यूबवैल पर सोने चला गया। इसके बाद मनोज और राजू ट्यूबवैल पर पहुंचे। 

 

यहां राजू ने योजनाबद्ध तरीके से रामजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में प्रयुक्त तमंचा मनोज ने राजू को उपलब्ध कराया, जोकि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

मुकदमा नहीं लिखाना चाहते थे परिजन
रामजीत की मौत की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे थे। साथ ही किसी जानवर के हमले से मौत की आशंका जताई थी। लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। परिवार पर दबाव बनाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

किसान रामजीत की हत्या उसके बेटों ने गलत आचरण से परेशान होकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। -कृष्ण कुमार, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed