{"_id":"69f90587f775a0cdd509b2ac","slug":"farmer-protests-against-erecting-pole-in-field-creates-ruckus-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115049-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेत में खंभा लगाने का किसान ने किया विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेत में खंभा लगाने का किसान ने किया विरोध, हंगामा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। किसान ने सोमवार को खेत में खंभा लगाने की जानकारी मिलने पर कोतवाली में विद्युत टीम के सामने हंगामा किया। नगर के मोहल्ला जमुनावाला निवासी पूर्व सभासद किसान काले खां अपने पुत्र इकरार के साथ विद्युत टीम के पीछे कोतवाली में पहुंच गए।
वहां उन्होंने एसडीओ और जेई को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। किसान ने कहा कि उनके खेत भवालपुरा बाग के पास है। इसमें विद्युत विभाग ने पहले से ही दो खंभे लगा रखे हैं। जिनके तार नीचे लटके हुए हैं। हर समय दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग फिर वहां एक तीसरा खंभा खेत के बीच में लगाने की कोशिश कर रहा है।
एसडीओ रंजीत सिंह और जेई चंद्रिका यादव कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिले। उनसे खंभा लगाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने उनसे कहा कि आज पुलिस दूसरी जगह व्यस्त है इसलिए उन्हें आज पुलिस नहीं दे सकते। इस पर एसडीओ तो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए लेकिन जेई और उनकी टीम को किसान घेरकर खेत के बीच में तीसरा खंभा लगाने का विरोध किया। किसान ने कहा कि यदि खंभा लगाने का प्रयास किया तो वहां उसका विरोध करेंगे। बाद में विद्युत टीम और किसान इस संबंध में एसडीएम को जानकारी देने की बात कह कर वहां से चले गए लेकिन एसडीएम भी कहीं बाहर थीं।