फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer murdered in land dispute

जमीन के विवाद में किसान की हत्या, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered in land dispute
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव जैतपुर विसाठ गांव में जमीन और रास्ते के विवाद में किसान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मारपीट एवं हमले में किसान का बेटा भी घायल हो गया जबकि दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रियासत हुसैन (60) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के जैतपुर बिसाहट गांव निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी जाफरी बेगम, तीन बेटे फिरासत, राशिद और नासिर हैं। रियासत ने पड़ोसी गांव गणेश घाट उर्फ शेरिया प्लाट निवासी सर्वेश ठाकुर के भाई दुर्वेश की पत्नी से पांच साल पहले कोसी नदी के नजदीक जमीन खरीदी थी। दुर्वेश का परिवार दिल्ली में रहता है। इस खेत के बराबर में सर्वेश का खेत है। जिसे निकलने के लिए कोई मार्ग नहीं है। रियासत ने अपने खेत में गन्ना बोया है। सर्वेश पक्ष जमीन पर अपना हक जताता था। जिसे लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन

रियासत के बेटे फिरासत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे वह अपने पिता के साथ खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। इसी बीच पहले से मौजूद सर्वेश और उसके बेटे व अन्य लोगों ने पिता पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग व मारपीट हुई। इसकी जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने लगी। उससे पहले उनकी रियासत मौत हो गई। पहले तो लगा कि गोली लगने से उसकी मौत हुई है पर पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि चाकू के कई घाव लगने से उसी मौत हुई। दिल में भी चाकू लगा। सूचना मिलने पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी अमित आनंद भी मौके पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई। एसएसपी ने बताया कि जमीन और चकरोड के विवाद में हत्या की बात समाने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्वेश के पुत्र मनीष तथा रियासत के बेटे फिरासत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed