फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer massacre: Interrogation of contractors and land buyers, important clues found

किसान हत्याकांड : ठेकेदार और जमीन खरीदने वालों से पूछताछ, मिले अहम सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer massacre: Interrogation of contractors and land buyers, important clues found
मुरादाबाद। किसान घनश्याम सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने बाजार के ठेकेदारों, जमीन खरीदने वाले और उस रात आसपास के खेतों में सो रहे अन्य किसानों से पूछताछ की। पुलिस को लंबी जांच-पड़ताल और पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। एक करीबी पुलिस रडार पर आ गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर उससे भी पूछताछ करेगी। उनकी गर्दन, हाथ, पैर और नाक पर 20 से ज्यादा चोटों के निशान मिले थे। इस मामले में पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। पुलिस को जानकारी मिली है जिस रात घनश्याम सैनी की हत्या की गई थी। उस रात घटना स्थल के पास तीन-चार और किसान अपने खेतों में सो रहे थे। पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घनश्याम सैनी खेतीबाड़ी के अलावा पाकबड़ा के साप्ताहिक बाजार की ठेकेदारी भी करते थे। घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने साप्ताहिक बाजार में उगाही करने के बाद अन्य ठेकेदारों के साथ बैठ कर रुपयों का बंटवारा किया था। बाजार में घनश्याम के अलावा कई और ठेकेदार भी शामिल हैं। पुलिस ने साथी ठेकेदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके अलावा जिस खेत में घनश्याम की हत्या की गई थी। वह खेत उनके साले का है। कुछ लोग इस खेत को खरीदने के लिए लगे थे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ कर रही है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इसके बाद पुलिस को व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। पुलिस उसे गिरफ्तार करने से पहले सुबूत जुटा रही है।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed