Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer killed in canter collision

Moradabad News: कैंटर की टक्कर से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in canter collision
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के दलपतपुर-समदाराम सहाय लिंक रोड पर दौलरा के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे कैंटर ने पैदल जा रहे किसान अमर सिंह (50) को टक्कर मारी दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। किसान तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले अमर सिंह (50) रामपुर जिले के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि मूंढापांडे के समदा राम सहाय में रहने वाले उनके बहनोई राम कुमार की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। रविवार को तेरहवीं की रस्म है। अमर सिंह शनिवार की सुबह करीब दस बजे दलपतपुर से ई रिक्शा में सवार हुए थे। दौलरा गांव में ईदगाह के वह ई रिक्शा से उतर गए।
विज्ञापन

इसके बाद समदाराम सहाय के लिए पैदल जाने लगे थे। इसी दौरान गांव के अंदर से आ रहे कैंटर ने अमर सिंह टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर मिलने पर प्रधान पातीराम और उनके रिश्तेदार संजीव कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान अमर सिंह के रूप में की। अमर सिंह के परिवार में पत्नी प्रेमवती, एक बेटी, तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर हाईवे सीओ वरुण कुमार ने मौका मुआयना कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कैंटर और चालक की पहचान हो गई। तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed