फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer killed, another critically injured in horrific highway accident.

Moradabad News: हाईवे पर भीषण हादसे में किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, another critically injured in horrific highway accident.
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात दस बजे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ईंधनपुर नगला निवासी युवा किसान पवन सिंह 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गांव का ही संजीव 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक किसान पवन सिंह अपने तीन भाइयों से मझले और अविवाहित थे। बताते हैं कि शनिवार की देर रात किसान गांगन तिराहे से अपने ग्राम ईंधनपुर नगला को लौट रहे थे तभी कुंदरकी और मैनाठेर थानों की सीमा पर ग्राम नूरपुर से पहले से हादसा हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने मैनाठेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed