फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer injured in leopard attack dies, forest department still hasn't installed cage even after a month

Moradabad News: तेंदुए के हमले से घायल किसान की मौत, वन विभाग ने एक माह बाद भी नहीं लगाया पिंजरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in leopard attack dies, forest department still hasn't installed cage even after a month
अगवानपुर (मुरादाबाद)। शहर के नजदीक महलकपुर निजामपुर में तेंदुए के हमले में घायल हुए किसान जोगराज सिंह (50) की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि एक माह बीतने को है लेकिन वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक पिंजरा नहीं लगाया गया है जबकि ग्रामीण कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महलकपुर निजामपुर निवासी किसान जोगराज की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। जोगराज भाई नौ सिंह के परिवार के साथ में रहते थे। आठ फरवरी को नौ सिंह अमरोहा अपने किसी रिश्तेदार को देखने गए थे। नौ फरवरी की सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ घर में घुस आया और चारपाई पर सो रहे जोगराज पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान का मुंह नोच लिया था और उंगलियां चबा ली थीं। इस हमले में किसान घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन आ गए और उन्होंने लाठी डंडों से तेंदुए को दौड़ा लिया था। परिजनों ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके बाद डॉक्टर ने घायल को मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसको घर ले आए। परिजनों ने निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज कराया लेकिन कहीं से उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को फिर से किसान की हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। भतीजे नीरज ने बताया कि एक तक कई जगह इलाज के बाद भी ताऊ कि जान नहीं बच सकी। गांव में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। तेंदुआ हमले के बाद से खूंखार है। आगे भी किसी पर हमला कर सकता है। वन विभाग को अब तक पिंजरा लगा देना चाहिए था लेकिन अधिकारियों को शायद किसी और घटना का इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed