फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer got scared after seeing leopard, three cubs found

Moradabad News: तेंदुआ सामने आने से घबराया किसान, तीन शावक मिले

Fri, 04 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer got scared after seeing leopard, three cubs found
कांठ। खेत में पानी लगा रहे किसान का सामना मादा तेंदुआ से हो गया। किसान से शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान भी आ गए। जिसके बाद मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों को छोड़कर भाग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करते हुए किसानों को सतर्क किया है।
विज्ञापन

कांठ के गांव सिरसा ठाट निवासी किसान बलवीर सिंह बृहस्पतिवार को अपने खेत में पानी लगा रहे थे। जैसे ही उन्हें खेत में आहट सुनाई दी तो वह अंदर चले गए। जहां एक मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ छिपकर बैठी थी, यह देखते ही बलवीर सिंह ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे तो मादा तेंदुआ तीनों शावकों को छोड़कर भाग गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, जिस पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की। लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके से मिले तीनों शावकों को भी देखा और उसी जगह खेत में रखवा दिया, ताकि शावकों के न होने पर मादा तेंदुए हिंसक नहीं हो सके। वन विभाग की टीम ने किसानों को जागरूक किया है। साथ ही खेतों पर अकेले नहीं आने, लाठी-डंडे लेकर ही खेतों पर आने, अंधेरे में खेतों की ओर नहीं आने और छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने देने की सलाह दी। किसानों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।

गांव सिरसा ठाट में किसान के खेत में तेंदुए के तीन शावक मिले हैं, जिन्हें खेत में ही छोड़ दिया गया है, ताकि तेंदुए उन्हें यहां से ले जाए। यदि शावकों को वहां से हटाया जाता है तो तेंदुए हिंसक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed