फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer duped of Rs 5.10 lakh on the pretext of providing land

Moradabad News: जमीन दिलाने का झांसा देकर किसान से ठगे 5.10 लाख रुपये

Fri, 30 Jan 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer duped of Rs 5.10 lakh on the pretext of providing land
कांठ। उत्तराखंड के युवक ने छजलैट क्षेत्र के रहने वाले किसान से जमीन दिलाने का झांसा देकर पांच लाख दस हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने न तो जमीन ही दिलाई और ना ही रुपये ही लौटाए।
विज्ञापन

छजलैट के गांव महेन्द्री सिकंदरपुर निवासी यशपाल सिंह किसान हैं। पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में उन्होंने कहा कि छह महीने पहले उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर अंतर्गत बाजपुर निवासी जय प्रकाश ने जमीन दिलाने को कहकर उससे 510000 रुपये लिए थे। उन्होंने उसे 200000 रुपये नकद और 310000 रुपये खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि इसके बाद कई बार कहने पर भी जय प्रकाश ने जमीन नहीं दिलाई और न ही उसने रुपये ही लौटाए। वह वायदा करने के बाद गायब हो जाता है। अब वह रुपये देने को साफ मना कर रहा है। रुपये मांगने पर वह गाली गलौज करता है। आरोप है कि जयप्रकाश की पत्नी पूजा भी उसे झूठे मामले में फंसने की धमकी देती है। पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed