फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer dies under suspicious circumstances in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में संदिग्ध हालात में किसान की हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances in Kundarki
कुंदरकी। शुक्रवार की सुबह कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 60 वर्षीय किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, किसान ने धोखे से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी ले कर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल को पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरावाया, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसान के शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं शाम में मुरादाबाद से किसान का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि परिजनों ने तहरीर देकर किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed