{"_id":"62245d6071493606d50a3d53","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की आशंका: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की आशंका: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
Sun, 06 Mar 2022 12:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:38 PM IST
सार
जोया में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के ससुराल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के जोया में घर में सोते समय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ससुराल वालों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि किसान की पत्नी की डेढ़ महीने पहले मौत हो चुकी है। गोद ली हुई बेटी किसान की देखभाल करती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर गांव की है। यहां पर 60 वर्षीय ललतू सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान ललतू सिंह की पत्नी प्रेमवती की डेढ़ महीने पहले मौत हो चुकी है। कोई बच्चा नहीं होने के कारण उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था, जिसकी उम्र अब 16 साल है। बेटी ही ललतू सिंह की देखभाल करती थी। लेकिन, शनिवार की रात ललतू की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में बेटी ने मामले की जानकारी उनके ससुराल वालों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ललतू सिंह के ससुराल वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
किसान के नाम पर 33 बीघा जमीन है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पतखोई के रहने वाले साले के बेटे प्रमोद की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान के नाम पर 33 बीघा जमीन है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।