{"_id":"690911c160581655b702e46a","slug":"farmer-dies-in-vehicle-collision-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105507-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वाहन की टक्कर से किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वाहन की टक्कर से किसान की जान गई
Tue, 04 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर हमीरपुर में सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव निवासी फुरकान (48) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फुरकान सुबह पैदल खेत पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले फुरकान मूल रूप से जनपद अमरोहा के रहने वाले थे और कई वर्षों से लालपुर हमीरपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना से मृतक की पत्नी कनीज फातिमा और तीन बेटी व दो बेटों का रो रो कर बुरा हाल है।