फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Death of a farmer who had gone to guard the crop, family members said - he died due to cold

Moradabad: फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत, परिजन बोले- ठंड से गई जान, प्रशासन कर रहा जांच

Wed, 17 Jan 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2024 04:36 AM IST
सार

बिलारी में फसल की रखवाली करने के दौरान रात में किसान की मौत हो गई। परिजनों ने इसका कारण  ठंड लगना बताया है। घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। प्रशासन ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। 

विज्ञापन
Moradabad: Death of a farmer who had gone to guard the crop, family members said - he died due to cold
मुरादाबाद में किसान की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा गांव में सोमवार रात छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली करने गए किसान मुजीम खां (42) की मौत हो गई। परिजनों ने मुजीम की मौत को ठंड से होना बताया है। उधर, किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के स्योंडारा गांव निवासी मुजीम खां ने 10 बीघा भूमि में आलू और गेहूं की फसल बोई है। गांव के आसपास घूम रहे छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए गांव के किसान रोजाना रात में रखवाली पर जाते हैं। सोमवार शाम को भी मुजीम खां व अन्य किसान फसल की रखवाली करने गए थे।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे गांव निवासी दो किसान खेत से लौट रहे थे तो मुजीम को खेत की मेड़ पर बेसुध पड़ा देखा। आवाज लगाने और हिलाने डुलाने पर भी मुजीम खां ने कोई हरकत नहीं की, तो दोनों किसानों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन खेत पर पहुंच गए और मुजीम को लेकर गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों को अन्य डॉक्टर के पास ले जाने को कहा। इसे बाद परिजन उसे लेकर बिलारी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मुजीम को मृत घोषित कर दिया।

निजी डॉक्टर ने मौत की वजह ठंड लगने से हृदय गति का रुकना बताया। मृतक के भाई नवील खां ने भी ठंड से ही भाई की मौत होना बताया। उधर, परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को ले गए। मुजीम खां के परिवार में पत्नी आसिफ जहां के अलावा तीन बेटियां आसिया, सोफिया व रिफा और तीन बेटे मुरसलीन, जुनैद व अजीमुस्सान हैं।

नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौके पर पहुंचे

स्योंडारा में किसान की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल मेहताब आलम भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान की मौत होने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।



कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने मुजीम को खेत की मेढ़ पर पड़ा देखा था। मृतक के आश्रितों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने और केसीसी लोन में छूट दिलाने के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed