फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer beaten during measurement, case filed against four including a woman

Moradabad News: पैमाइश के दौरान किसान को पीटा, महिला समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten during measurement, case filed against four including a woman
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर में अमीन के साथ जमीन की पैमाइश कराने दौरान किसान को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

अगवानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी योगेश कुमार ने दर्ज कराए केस में बताया कि उनका गांव निवासी देशराज से जमीन का विवाद चल रहा है। उनका सिविल न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। न्यायालय में पत्र देकर भूमि की पैमाइश को मांग की थी। कोर्ट ने अमीन को इस जमीन की पैमाइश के आदेश दिए थे। 14 जुलाई को अमीन इस जमीन की पैमाइश करने आए थे। योगेश भी अमीन के साथ जमीन को नापतोल करा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान देशराज, उसके बेटे नरेंद्र, कुलविंदर और पत्नी मुन्नी देवी ने उनकी पिटाई कर दी। वहीं जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed