{"_id":"68eeb206164b9fbea406aff4","slug":"farm-workers-union-protested-against-the-exploitation-and-oppression-of-dalits-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-751842-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दलितों के शोषण एवं उत्पीड़न को लेकर खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दलितों के शोषण एवं उत्पीड़न को लेकर खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने दलितों के शोषण और उत्पीड़न के मामलों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मनुवादी सोच के तहत दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। राष्ट्रपति को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इस दाैरान पदाधिकारियों ने दलित उत्पीड़न एवं जातीय भेदभाव की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी हाल ही में रायबरेली में सत्ता पक्ष का नारा लगाते हुए बदमाशों ने दलित युवक हरिओम की पीट पीटकर हत्या कर दी।
यह हत्या भी मनुवादी सोच का परिणाम है। अभी हाल ही में हरियाणा पुलिस के दलित आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि पिछले पांच वर्षों से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट में भी चीफ जस्टिस पर एक वकील ने जूता फेंका था। देश के लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका के सम्मान की रक्षा के लिए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अफसोस है कि पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह, महिपाल सिंह एडवोकेट, विक्रम सिंह, चंद्रपाल सिंह आजाद, कासिम अली, शरीफ अहमद, सुशील विश्नोई , संजीव कुमार, जुल्फिकार सैफी, अमर सिंह सागर, जयपाल सिंह, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।