{"_id":"62dda1fa5a19725f46663e8a","slug":"fare-of-delhi-increased-due-to-route-diversion-city-news-mbd4356734178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से 20 रुपये बढ़ा दिल्ली का किराया, रोडवेज बसों में यात्री घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से 20 रुपये बढ़ा दिल्ली का किराया, रोडवेज बसों में यात्री घटे
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज बसों पर भी रूट डायवर्जन लागू है। मुरादाबाद से दिल्ली जाने के लिए रूट बदलने से किराया 20 रुपये तक बढ़ गया है। जबकि अलीगढ़, आगरा, हल्द्वानी, मेरठ, गाजियाबाद के किराये में पांच से 15 रुपये तक अंतर आया है। नतीजतन रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है।
शहर में प्रवेश बंद होने के कारण यात्रियों को अन्य स्थानों से बसें पकड़नी पड़ रही हैं। रामपुर, बरेली, लखनऊ के लिए रामपुर दोराहे को बसों का अस्थायी स्टॉपेज घोषित किया गया है। इसके बावजूद रविवार को रामपुर से आने वाली बसों को प्रवेश नहीं दिया गया। यात्रियों को मूंढापांडे में ही उतार दिया गया।
इसी तरह दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, हरिद्वार, नजीबाबाद जाने वाले यात्रियों को अगवानपुर शेरुआ चौराहा से और अलीगढ़, आगरा जाने के लिए आरटीओ दफ्तर के पास से बसें पकड़नी पड़ रही हैं। शहर के अंदर आने के लिए भी यात्रियों को ऑटो नहीं मिल रहे। यहां तक कि जाम से बचने के लिए ई-बसों का संचालन भी बंद रखा गया है। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि सोमवार रात आठ बजे तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। इन परेशानियों के चलते बेहद कम यात्री ही रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं।