फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family of kapoor company petrol pump family came in grip of dawery act

दहेज उत्पीड़न में फंसा कपूर कंपनी पेट्रोल पंप स्वामी का परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
family of kapoor company petrol pump  family  came in grip of  dawery act
मुरादाबाद। शहर के कपूर कंपनी पेट्रोल पंप स्वामी के परिवार पर बहू ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमेें पति, ससुर, सास और ननद पर उत्पीड़न करने और एसयूवी कार और 70 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह दवा कंपनी में एमआर हैं। उन्होंने बेटी खुशी शर्मा की शादी 15 जुलाई 2021 को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कपूर कंपनी तिराहा निवासी एवं कपूर कंपनी पेट्रोल पंप के स्वामी सौरभ कपूर के बेटे सार्थक कपूर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से बेटी का मानसिक उत्पीड़न पति सार्थक कपूर, ससुर सौरभ कपूर, सास और ननद करने लगे थे। सार्थक कपूर ने सात सीटर एसयूवी कार और 70 लाख रुपये की मांग की। खुशी पर ससुरालियों ने दबाव बनाया कि पिता के दो मकानों से एक बिकवाकर उनकी मांग पूरी करे। आरोप है कि 11 जून 2022 को दोपहर तीन बजे सार्थक कपूर ने पत्नी को पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed