फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family members were waiting for his return, news of death came

Moradabad News: परिजन कर रहे थे वापसी का इंतजार, आई मौत की खबर

Sun, 26 Nov 2023 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Family members were waiting for his return, news of death came
बिलासपुर (रामपुर)। तीन दिन पूर्व सफारी गाड़ी से नैनीताल घूमने गए पांच दोस्तों की गाड़ी नैनीताल जिले के कोटबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गई। दो दिन बाद पुलिस को शनिवार की शाम घटना की जानकारी हुई। चाराें गांवों में पांच युवकों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गए पांचों युवकों का परिवार के लोगों से दो दिन से फोन पर संपर्क टूटा हुआ था। वह लोग अपने पुत्रों से फोन पर बात करने के लिए परेशान भी थे, मगर इस बात को लेकर सबर कर रहे थे कि पहाड़ पर मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को अपने पुत्रों का घर वापस आने का पूरा इंतजार था। लेकिन हादसे में पांचों की जान जाने की बात शनिवार की शाम ग्रामीणों को हुई थी।
विज्ञापन

बिलासपुर कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप (25) पुत्र बलबीर सिंह उर्फ वीरा तथा इसी गांव का दूसरा युवक सुखमीत सिंह (28) पुत्र इकबाल सिंह तथा कोतवाली के ही ग्राम रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह (27) पुत्र अमरीक सिंह तथा ग्राम बारादरी निवासी गुरु सेवक सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह व ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु (23) पुत्र जीत सिंह शामिल थे। हादसे में सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पैंगोट पुलिस को शनिवार की शाम हुई। इसके बाद पैंगोट पुलिस ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पाकर पांचों परिवार के सदस्य मौके की ओर रवाना हो गए हैं। सभी मृतकों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के किसी भी परिजन को घटना के बारे में नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पांच दोस्तों की नैनीताल की सैर सपाटा मौत का सबब के बन गई। हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और वह तीन दिन पूर्व ही कार से सैर सपाटा करने के उद्देश्य से नैनीताल गए हुए थे। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप व इसी गांव के सुखमीत सिंह अपने तीन दोस्तों रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह, ग्राम बारादरी निवासी गुरु सेवक सिंह, ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु के साथ कार से सैर सपाटा करने नैनीताल गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed