फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family members nab a young man who went to meet his girlfriend

Moradabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक परिजनों ने दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Family members nab a young man who went to meet his girlfriend
बिलारी। थाना क्षेत्र के स्योंडारा गांव में शुक्रवार रात अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने दबोच लिया। हंगामा होने पर पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग करने के आरोप में अदालत में चालान कर दिया लेकिन थाने पहुंची विवाहिता अपने मायके और ससुराल पक्ष की इज्जत की चिंता किए बगैर प्रेमी युवक के साथ जाने की रट लगाए रही।
विज्ञापन

मल्लपुर सिधारी गांव निवासी युवती की शादी लगभग छह साल पहले स्योंडारा गांव निवासी सजातीय युवक से हुई है। वैवाहिक जीवन में अब तक एक बेटा और बेटी भी पैदा हो चुके हैं। युवक मजदूरी करने अक्सर पंजाब राज्य के एक शहर में जाता रहता है। उसके बाहर जाने के दौरान पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर में रह जाती है। पता चला है कि सालभर से विवाहिता की निकटता अपनी ससुराल में दूसरी जाति के एक पड़ोसी युवक से हो गई। पति की गैरमौजूदगी में अक्सर उसका प्रेमी रात में घर जाने लगा।
विज्ञापन

विवाहिता और पड़ोसी युवक के प्रेम संबंध की जानकारी स्योंडारा गांव में ही रहने वाली उसकी बड़ी विवाहित बहन को भी हो गई। बड़ी बहन ने सूचना देकर शुक्रवार शाम अपने भाई को सच्चाई सामने लाने के लिए स्योंडारा गांव बुलवा लिया। विवाहिता का भाई अपनी बहन के प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके पड़ोस में एक घर में दीवार के सहारे छिप गया। शुक्रवार देर रात प्रेमी दीवार फांदकर विवाहिता के घर में घुस गया और दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह घटनाक्रम देख रहे विवाहिता के भाई ने कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ले के अनेक लोग इकटठा हो गए और विवाहिता के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। प्रेमी युवक जब पलंग के नीचे छिप गया तब लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाल लिया और उसे पीटने लगे। सूचना मिलते ही स्योंडारा चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए भीड़ के बीच से प्रेमी युवक को ले आए। थाना बिलारी के दरोगा सुनील कुमार ने आरोपी स्योंडारा गांव निवासी युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार होना दिखाकर एसडीएम बिलारी की अदालत में चालान कर दिया। यह प्रकरण शनिवार को दिनभर स्योंडारा गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed