{"_id":"6a35af50910f8a32c600ccd3","slug":"family-members-create-a-ruckus-over-the-death-of-an-innocent-child-during-treatment-moradabad-news-c-15-mbd1049-929257-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उपचार के दौरान मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उपचार के दौरान मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। नगर के एक क्लीनिक में ढाई वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। परिजन बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही एंबुलेंस के सामने खड़े हो गए।। बाद में किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सोनम पत्नी अलीहसन निवासी गनीमतनगर थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद इन दिनों अपने पिता लतीफ के घर ग्राम सदाफल में आई हुईं हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनके ढाई वर्षीय पुत्र अर्श की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक क्लीनिक में ले गए, जहां बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। रात में चिकित्सकों ने उसे किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसी बीच मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चिकित्सक मौके से भाग गया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ क्लीनिक पर जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन जब एंबुलेंस नूरपुर फाटक के पास पहुंची तो परिजनों ने उसे रोक लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक चले तनावपूर्ण माहौल के बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए और वैकल्पिक मार्ग से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।