फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family looted on NH 24

हाईवे पर व्यापारी फेमिली से इनोवा लूटी

Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
family looted on NH 24
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईवे पर बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को आधी रात हाईवे किनारे कार खड़ी इनोवा कार में सवार हापुड़ के परिवार को गन प्वाइंट पर लूट लिया। वारदात पाकबड़ा थाने से चंद कदमों की दूरी पर मझोला क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर हुई।
विज्ञापन


स्विफ्ट सवार लुटेरों ने हाईवे किनारे इनोवा में सो रहे हापुड़ के सीमेंट सप्लायर और उनके परिवार को गन प्वाइंट पर अगवा किया और लूटपाट करने के बाद हाथ पैर बांधकर सभी को संभल जिले में असमोली थाना क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस ने सीमाएं सील करके सर्च आपरेशन चलाया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी प्रेम बल्लभ सीमेंट, सरिया और ईंट के सप्लायर हैं। उन्होंने अपना नया मकान रामनगर में बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर रात वह पत्नी, बेटे और साले तेजेंद्र के साथ इनोवा कार से रामनगर जा रहे थे। बुधवार देर रात मझोला थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास से गुजरते समय प्रेम को नींद आने लगी तो उन्होंने कार हाईवे पर साइड से लगाई और कार में ही सो गए।

रात में करीब दो बजे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच बदमाश इनोवा के पास आ धमके। बदमाशों ने इनोवा की ड्राइविंग सीट पर सो रहे व्यापारी से खिड़की खोलने को कहा। खतरे को भांप चुके प्रेम ने शीशा खोलने से इंकार किया तो बदमाशों ने तमंचों की बटों से शीशा तोड़ डाला।

इसके बाद लुटेरों ने इनोवा सवार व्यापारी और उनके पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर कवर कर लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए इनोवा को खुद ड्राइव करके वापस दिल्ली की ओर ले गए।

लोधीपुर के पास से लुटेरों ने कार हाईवे से नीचे उतार ली और असमोली लिंक रोड पर शहबाजपुर कला के जंगल में पहुंचकर परिवर से कैश, मोबाइल और गहने लूट लिए। लूटपाट करने के बाद पूरे परिवार को हाथपैर बांधकर लुटेरों ने जंगल में फेंक दिया और इनोवा भी छीन ले गए।


तड़के करीब चार बजे परिवार किसी तरह बंधक मुक्त होकर सड़क पर पहुंचा और असमोली पुलिस के गश्ती दल को घटना की सूचना दी। एसएसपी नितिन  तिवारी ने बताया कि मझोला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे को टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed